12 फ़रवरी को पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी ने जालंधर स्थित अपने सरकारी निवास पर आयोजित “लोक मिलनी” कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर कई मामलों का समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देगी और लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी प्रतिबद्धता से निभा रही है। नागरिकों की हर प्रकार की समस्या के समाधान के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की “लोक मिलनी” कार्यक्रमों का आयोजन लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि जनता से सीधा संवाद बना रहे और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा हो सके।
मुख्यमंत्री मान का वादा: रुकने नहीं देंगे विकास और समाधान का सिलसिला, जारी रहेंगे ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम।
Having not yet visited Sector 10, follow these steps for a free upgrade.
Related Posts
Add A Comment
