31 दिसंबर को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने पटना के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल हड्डी रोग के इलाज के लिए विकसित किया जा रहा है, जहां 215 करोड़ रुपये की लागत से 400 बेड का आधुनिक भवन बन रहा है। यहां 66 डॉक्टरों सहित 140 पद सृजित किए गए हैं, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
Related Posts
Add A Comment
