31 दिसंबर को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने हर परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजना के तहत अपने क्षेत्र के करीब 100 जरूरतमंद परिवारों को मजीठा रोड स्थित कार्यालय में 2.5 लाख रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Related Posts
Add A Comment
