11 जनवरी को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अहमदाबाद मेट्रो फेज–2 के शेष हिस्से, सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर तक, का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अहमदाबाद मेट्रो जनता को आसान, सुलभ और तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रही है। इस नए सेक्शन के शुरू होने से इन क्षेत्रों के लोगों की यात्रा और भी अधिक सुविधाजनक होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस विकास कार्य में गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग का भी उल्लेख किया, जिनके प्रयासों से गांधीनगर और आसपास के क्षेत्रों में आधुनिक परिवहन सुविधाओं को मजबूती मिली है
पीएम मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 के नए खंड का किया लोकार्पण; सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर तक कनेक्टिविटी हुई आसान
Having not yet visited Sector 10, follow these steps for a free upgrade.
Related Posts
Add A Comment
