8 फ़रवरी को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने मेफेयर रिसॉर्ट में आयोजित छत्तीसगढ़ 25 – शिफ्टिंग दा लेंस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उनके साथ भारत के केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री विष्णु देव साय जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के सतत और निर्णायक प्रयासों के परिणामस्वरूप कभी बीमारू और माओवाद से ग्रसित माना जाने वाला छत्तीसगढ़ आज नक्सलवाद की बेड़ियों से मुक्त होकर तेज़ी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और एक विकसित राज्य बनने की दिशा में अग्रसर है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने अपने संबोधन में विश्वास व्यक्त किया कि विकसित छत्तीसगढ़, विकसित भारत 2047 का अग्रदूत बनेगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि 31 मार्च से पहले नक्सलवाद का जड़ से अंत सुनिश्चित किया जाएगा।
Related Posts
Add A Comment
