8 फ़रवरी को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बचे हुए काम को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुल के पूरा होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से सीधा और आसान सड़क संपर्क मिलेगा जिससे कृषि, उद्योग और अन्य व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आने-जाने के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे यात्रा और अधिक सुगम बनेगी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य में अच्छी सड़कों और पुलों का निर्माण लगातार किया जा रहा है, ताकि दूर-दराज़ इलाकों से लोग 4 घंटे में पटना पहुंच सकें।
Related Posts
Add A Comment
