22 जनवरी को भारत के माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने हरिद्वार में पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पतंजलि प्राचीन योग परंपरा के साथ-साथ पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। 250 बेड की क्षमता वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएँ, ट्रॉमा केयर यूनिट, ICU और कार्डियोलॉजी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे लोगों को आपात परिस्थितियों में त्वरित, सुलभ और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। इसके साथ ही आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, पंचकर्म और एक्यूप्रेशर जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ भी आमजन को प्राप्त होगा
अमित शाह ने किया हरिद्वार में पतंजलि इमरजेंसी हॉस्पिटल का उद्घाटन; आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा का अद्भुत संगम
Having not yet visited Sector 10, follow these steps for a free upgrade.
Related Posts
Add A Comment
