2 जनवरी को दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दिल्ली सरकार और सुरुचि प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय दिल्ली शब्दोत्सव का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह साहित्यिक मंच भारत के अतीत और वर्तमान को भविष्य से जोड़ने वाला सशक्त संवाद है। यह उत्सव वैदिक काल से लेकर डिजिटल युग तक की हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक यात्रा का उत्सव है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि आज के दौर में युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और साहित्यिक परंपराओं से जोड़ने में ‘शब्दोत्सव’ अहम भूमिका निभा रहा है। 2 से 4 जनवरी तक आयोजित इस साहित्य महोत्सव में देशभर से आए प्रतिष्ठित साहित्यकारों, विचारकों और कलाकारों ने समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श, कवि सम्मेलन और पुस्तक विमोचन के माध्यम से एक प्रभावशाली मंच बनेगा
Related Posts
Add A Comment
