Author: admin
16 फरवरी 2026 को पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी ने मोगा के गाँव किल्ल़ी चाहलां में ‘युद्ध नशा विरुद्ध 2.0’ मुहिम के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर श्री अरविन्द केजरीवाल जी के साथ भाग लिया और लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। साथ ही श्री अमृतसर साहिब के गाँव ओठियां में नशे की बड़ी खेप पकड़वाने वाले विलेज डिफेंस कमेटी सदस्यों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए इनामी राशि के चेक सौंपे। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से पंजाब को नशा-मुक्त बनाने का अभियान जारी रहेगा।
17 फरवरी 2026 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया। नवोन्मेषकों, शोधकर्ताओं और टेक उत्साहियों के बीच उनकी उपस्थिति ने एआई, भारतीय प्रतिभा और नवाचार की असाधारण क्षमता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के लिए भी समाधान गढ़ेंगे।
16 फरवरी 2026 को दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी और माननीय उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना जी ने नेहरू प्लेस में 6 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। यह पार्किंग भूकंपरोधी, सीसीटीवी युक्त, ईवी चार्जिंग सुविधा और दिव्यांगजन-अनुकूल है। इससे क्षेत्र में पार्किंग समस्या और ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर क्षेत्र के सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी जी, निगम पार्षद श्रीमती योगिता सिंह जी, श्री राजपाल जी, जिलाध्यक्ष श्रीमती माया बिष्ट जी, डीडीए के अधिकारीगण तथा अनेक स्थानीय गणमान्यजन उपस्थित रहे।
15 फरवरी को, भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में जनसेवा को सर्वोपरि रखने की दिशा में नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि ‘सेवा तीर्थ’ पिछले 11 वर्षों से सेवा भाव से संचालित सरकार के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री जी ने बताया कि इसका उद्देश्य हर देशवासी तक विकास और जन-कल्याणकारी कार्यों की पहुँच सुनिश्चित करना है, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होने वाला है।
13 फरवरी को, दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने विकसित दिल्ली के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 322 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छतरपुर का इतिहास दिल्ली की विकास यात्रा से जुड़ा हुआ है, लेकिन पिछली सरकारों ने लंबे समय तक क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया। मात्र एक वर्ष में, उनके मार्गदर्शन में सरकार ने छतरपुर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत सड़कों का निर्माण और मरम्मत, नालियों का सुदृढ़ीकरण, स्कूलों…
8 फ़रवरी को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस, करमपुरा और गोल बाग में आयोजित अभिभावक कार्यशालाओं में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अभिभावक कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशालाओं के दौरान उन्होंने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक सुधारों की जानकारी भी साझा की।…
12 फ़रवरी को पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी ने जालंधर स्थित अपने सरकारी निवास पर आयोजित “लोक मिलनी” कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर कई मामलों का समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देगी और लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरी प्रतिबद्धता से निभा रही है। नागरिकों की हर प्रकार की समस्या के समाधान के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। साथ ही…
9 फरवरी को दिल्ली ने प्रदूषण के खिलाफ एक अहम कदम उठाते हुए दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने 6 नए CAAQMS स्टेशनों का डिजिटल उद्घाटन किया। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी भी उपस्थित रहे। साथ ही 35 EV ‘वायु रक्षक’ वाहनों को रवाना किया गया और 100 वायु रक्षक तैनात किए गए, ताकि प्रदूषण पर सख्त निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
10 फरवरी को दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकारी स्कूलों के लिए 101 अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सर्वोदय विद्यालय, मानसरोवर गार्डन तथा डी.आई.इ.टी. दिलशाद गार्डन में नव-निर्मित शैक्षणिक भवनों का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाना, डिजिटल शिक्षा को मजबूत करना और प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में निजी स्कूलों की मनमानी फीस…
10 फरवरी को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने जनजातीय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, नेवसा में ब्यूटी लैब, अपैरल लैब और स्पेस लैब का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और कहा कि इन आधुनिक लैबों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल का प्रशिक्षण भी मिलेगा, जिससे वे रोजगार और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनेंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को एकलव्य की प्रेरणा से अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण अपनाने…