Author: admin

6 फ़रवरी को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के अवसर पर देशभर के अपने नन्हे मित्रों से आत्मीय संवाद किया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से खुलकर बातचीत करते हुए परीक्षा से जुड़े तनाव को दूर करने के सरल उपाय बताए और यह समझाया कि आत्मविश्वास बनाए रखना सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। प्रधानमंत्री जी ने छात्रों को यह संदेश दिया कि परीक्षाएँ जीवन का केवल एक पड़ाव हैं, मंज़िल नहीं। उन्होंने समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और सकारात्मक सोच के महत्व पर ज़ोर देते हुए बच्चों को डर और दबाव…

Read More

8 फ़रवरी को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बचे हुए काम को तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुल के पूरा होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से सीधा और आसान सड़क संपर्क मिलेगा जिससे कृषि, उद्योग और अन्य व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आने-जाने के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे यात्रा और अधिक सुगम बनेगी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि…

Read More

8 फ़रवरी को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने मेफेयर रिसॉर्ट में आयोजित छत्तीसगढ़ 25 – शिफ्टिंग दा लेंस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उनके साथ भारत के केंद्रीय गृहमंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री विष्णु देव साय जी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के सतत और निर्णायक प्रयासों के परिणामस्वरूप कभी बीमारू और माओवाद से ग्रसित माना जाने वाला छत्तीसगढ़ आज नक्सलवाद की बेड़ियों से मुक्त होकर तेज़ी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और एक विकसित राज्य बनने की…

Read More

5 फ़रवरी को पंजाब के आम आदमी पार्टी इंचार्ज श्री मनीष सिसोदिया जी ने पंजाब में लागू किए गए ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ पाठ्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस के साथ लगभग 250 स्कूल प्रधानाचार्यों से संवाद किया और इस पाठ्यक्रम के सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे हर परिस्थिति में नशे से दूर रह सकें और उसके विरुद्ध मजबूती से खड़े हो…

Read More

5 फ़रवरी को भारत के केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने नई दिल्ली में चालकों और यात्रियों के सम्मान तथा समृद्धि का प्रतीक बन रही “भारत टैक्सी” सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पहल सारथियों को सम्मानजनक आय का अवसर देते हुए उन्हें मुनाफे का वास्तविक भागीदार बनाएगी, साथ ही महिला चालकों और महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस अवसर पर सारथियों के लिए बीमा, ऋण सुविधा एवं अन्य सहयोगी सेवाओं से जुड़े विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए तथा उनके योगदान का सम्मान भी किया।

Read More

5 फ़रवरी को गोवा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी ने पोंडा स्थित गोवा विद्या प्रसारक मंडल के नवनिर्मित कॉमर्स हाउस और विद्याप्रसार भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गोवा विद्या प्रसारक मंडल जैसे संस्थान शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर के जी से पी जी तक यह संस्थान विद्यार्थियों को संस्कार, कौशल और सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित भवनों से आधुनिक सुविधाएँ बढ़ेंगी और शिक्षण वातावरण और बेहतर होगा।

Read More

4 फरवरी को दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने “जन जन जागे, कैंसर भागे” अभियान में भाग लिया। उन्होंने समर्पण फाउंडेशन की जागरूकता पहल की सराहना की और भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कैंसर की समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया, जिसमें 17 महत्वपूर्ण दवाइयों की कीमतों में कमी शामिल है। उन्होंने कहा, “आयुष्मान भारत, वय वंदना और स्क्रीनिंग सुविधाओं के विस्तार से जरूरतमंद परिवारों को मदद मिल रही है।” साथ ही, उन्होंने सभी कैंसर योद्धाओं को नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित…

Read More

4 फ़रवरी को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने निर्माण कार्यों को गति देते हुए वार्ड नंबर 6 के मेडिकल इन्क्लेव स्थित शॉपर इन वाली गली के नवनिर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए चेयरमैन का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Read More

छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साई जी ने 3 फरवरी को नवा रायपुर के ग्राम राखी में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम के तहत राज्य का पहला स्पेस सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र बच्चों के लिए एक सपनों की प्रयोगशाला है, जहाँ वे सैटेलाइट निर्माण, ट्रैकिंग, मौसम पूर्वानुमान और क्लाउड मैपिंग जैसे आधुनिक विज्ञान कौशल सीख सकेंगे। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि यह पहल राज्य के हर जिले तक फैलेगी, जिससे छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सेंटर किसान, शिक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन…

Read More

2 फरवरी को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने श्रम विभाग द्वारा तैयार श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल का उद्देश्य पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना और पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन व पारदर्शी बनाना है। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के बाद श्रमिकों के समग्र विकास, उद्योगों से नियमित फीडबैक और क्षेत्रीय जरूरत के अनुसार प्लंबर, कारपेंटर व इलेक्ट्रीशियन जैसे कार्यों में प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाए।

Read More