Author: admin

2 फरवरी को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने वार्ड नंबर 13 और 17 में संधू कॉलोनी, विशाल विहार और प्रकाश विहार की गलियों के कामों का उद्घाटन किया। इस दौरान हर घर के सामने स्कैन कोड भी लगाए गए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि घरों का कूड़ा सुचारू रूप से उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए साफ-सुथरे व स्वस्थ मोहल्लों का निर्माण करना है।

Read More

31 जनवरी को, दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने महरौली विधानसभा में ₹135 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य महरौली की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना, स्वच्छता सुनिश्चित करना, आधारभूत ढांचा मजबूत करना और नागरिकों के जीवन को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाना है। मुख्यमंत्री जी ने इस पहल के माध्यम से महरौली को 21वीं सदी की आधुनिक जरूरतों के अनुरूप विकसित दिल्ली के सपने की दिशा में एक ठोस कदम के रूप में प्रस्तुत किया।

Read More

1 फरवरी को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी एयरपोर्ट रखा। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि यह निर्णय देश की सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Read More

30 जनवरी को पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी ने मोहाली में विभिन्न विभागों के 916 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और उन्हें पूरी निष्ठा से पंजाब की सेवा करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि अब तक 63,943 युवाओं को बिना रिश्वत और बिना सिफारिश सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, और आने वाले समय में भी मिशन रोजगार के तहत युवाओं को इसी तरह नियुक्ति पत्र देने का सिलसिला जारी रहेगा।

Read More

30 जनवरी को भारत के केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने असम में कई बड़ी विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ असम की दूसरी राजधानी बनने जा रही है। उन्होंने ₹284 करोड़ की लागत से नई असम विधानसभा और ₹292 करोड़ के वाइल्डलाइफ हेल्थ एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया। इसके साथ ही ₹238 करोड़ के मल्टी-डिसिप्लिनरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (फेज-1) का उद्घाटन किया तथा ₹209 करोड़ की लागत से बनने वाले 35,000 सीटों वाले स्टेडियम की ई-परियोजना का शुभारंभ किया।

Read More

29 जनवरी को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने समस्तीपुर में ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान कई विकास कामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 470 करोड़ रुपये की 71 योजनाओं का शिलान्यास, 273 करोड़ रुपये की 74 योजनाओं का उद्घाटन और 84 करोड़ रुपये की 43 योजनाओं का कार्यारंभ किया। उन्होंने कॉलेज में एमेनिटी भवन और भाषा प्रयोगशाला भी देखी तथा हकीमाबाद में बूढ़ी गंडक पर पुल का निरीक्षण कर काम जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए

Read More

8 जनवरी को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने भगवान बुद्ध की पावन धरा जनपद सिद्धार्थनगर में सिद्धार्थनगर महोत्सव–2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ₹1,052 करोड़ की लागत से जुड़ी 229 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गरीबों, महिलाओं, युवाओं और अन्नदाताओं का उत्थान भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विकास नीति की पहचान है। उन्होंने कहा कि इसी भावना के अनुरूप डबल इंजन की सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सबका साथ–सबका विकास के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन…

Read More

28 जनवरी को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में देहरादून में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के चयनित 1100 से अधिक सहायक अध्यापकों और ऊधम सिंह नगर में विशेष शिक्षा के लिए चयनित 18 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सभी नवनियुक्त अध्यापकों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक और रोजगारपरक बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Read More

24 जनवरी को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड और नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय में लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए ताकि विकास कार्य समय पर पूरे किए जा सकें

Read More

27 जनवरी को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मधुबनी जिले का दौरा किया। उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया और उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान 298 करोड़ रुपये की 101 योजनाओं का शिलान्यास और 93 करोड़ रुपये की 294 योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने मिथिला हाट फेज-2 (रिवर फ्रंट डेवलपमेंट) योजना, अररिया संग्राम में पंचायत सरकार भवन और तालाब का निरीक्षण किया तथा जीविका भवन का लोकार्पण भी किया। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को सभी योजनाओं को समय पर, अच्छी गुणवत्ता के साथ…

Read More