Author: admin
22 जनवरी को भारत के माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने हरिद्वार में पतंजलि इमरजेंसी एवं क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पतंजलि प्राचीन योग परंपरा के साथ-साथ पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। 250 बेड की क्षमता वाले इस अत्याधुनिक अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएँ, ट्रॉमा केयर यूनिट, ICU और कार्डियोलॉजी जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे लोगों को आपात परिस्थितियों में त्वरित, सुलभ और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। इसके साथ ही आयुर्वेद, नेचुरोपैथी, पंचकर्म और एक्यूप्रेशर जैसी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ भी…
22 जनवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी ने मोहाली में राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी की मौजूदगी में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को पंजाब भर में लागू किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा, जिससे कोई भी नागरिक आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित नहीं रहेगा
22 जनवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी ने मोहाली में राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल जी की मौजूदगी में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ को पंजाब भर में लागू किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध होगा, जिससे कोई भी नागरिक आर्थिक कारणों से इलाज से वंचित नहीं रहेगा
23 जनवरी को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने विजय नगर–बटाला रोड पर लंबे समय से चली आ रही सीवरेज ब्लॉकेज की गंभीर समस्या के समाधान के लिए सुपर सकर मशीनों से सीवरेज सफाई का कार्य शुरू कराया, जो पूरे सीवरेज सिस्टम की पूर्ण सफाई तक लगातार जारी रहेगा, ताकि अमृतसर नॉर्थ क्षेत्र के लोगों को स्थायी राहत मिल सके।
21 जनवरी को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड स्थित तुंग बाला के सरकारी स्कूल में निर्माणाधीन नई इमारत के कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पूरे राज्य में सरकारी स्कूलों का ढांचा बेहतर हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रयास है कि अमृतसर उत्तर हलके के सभी सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े
14 जनवरी को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने खटीमा में कुल ₹33.36 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें ₹11.27 करोड़ की लागत से निर्मित नवनिर्मित महाराणा प्रताप बस स्टेशन भी शामिल है। महाराणा प्रताप का जीवन शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय प्रतीक है, जो सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस बस स्टेशन के पूर्ण रूप से तैयार होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनता को समर्पित किया
चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने वार्ड नंबर 9 में विकास कार्यों का किया उद्घाटन; गलियों का होगा कायाकल्प
18 जनवरी को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने वार्ड नंबर 9, भवानी नगर में गलियों और अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन कर काम की शुरुआत करवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इलाके का विकास करना उनकी प्राथमिकता है और लोगों को अच्छी बुनियादी सुविधाएं देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है
16 दिसंबर को पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी ने कनाडा के आदरणीय प्रीमियर डेविड एबी और उनके उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस अवसर पर कृषि, शिक्षा और तकनीक सहित कई क्षेत्रों में सहयोग और पंजाब-कनाडा निवेश व व्यापार बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही भगवंत मान जी ने प्रतिनिधिमंडल को 13-15 मार्च 2026 को मोहाली में होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट में आमंत्रित किया
14 जनवरी को दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टीवल के दौरान युवा इनोवेटर्स, क्रिएटर्स और इनवेस्टर्स से संवाद किया। उन्होंने बताया कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है, जो भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों और युवाओं के इनोवेशन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दिल्ली को स्टार्टअप कैपिटल बनाने के लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही है और जल्द ही दिल्ली स्टार्टअप पॉलिसी लाई जाएगी, जिससे युवाओं को आइडिया से आत्मनिर्भर बनने तक पूरा सहयोग मिलेगा
14 जनवरी को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू के कार्यालय में शहर के विभिन्न इलाकों से नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। उन्होंने इस अवसर पर सभी लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए