Author: admin
11 जनवरी को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अहमदाबाद मेट्रो फेज–2 के शेष हिस्से, सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर तक, का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अहमदाबाद मेट्रो जनता को आसान, सुलभ और तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रही है। इस नए सेक्शन के शुरू होने से इन क्षेत्रों के लोगों की यात्रा और भी अधिक सुविधाजनक होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस विकास कार्य में गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग का भी उल्लेख किया, जिनके प्रयासों से गांधीनगर और आसपास के…
11 जनवरी को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने मजीठा रोड स्थित कार्यालय में अमृतसर उत्तरी के निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और उनकी समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ जन-कल्याणकारी नीतियों पर अपने विचार साझा किए, जिन्हें लोगों ने सराहना के साथ स्वीकार किया
9 जनवरी को उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए अशोक लेलैंड के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह परियोजना राज्य के औद्योगिक विकास को नई दिशा और गति देगी तथा इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी।। मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि यह संयंत्र पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करता…
8 जनवरी को पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी ने मोहाली में राष्ट्रीय श्री कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी के साथ व्यापार बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने छोटे दुकानदारों के लिए नई पहल करते हुए ‘पंजाब राज्य व्यापारी आयोग’ का गठन किया। उन्होंने कहा कि इस आयोग का उद्देश्य कर प्रणाली को सरल, अधिक पारदर्शी और व्यापारियों के अनुकूल बनाना है। आयोग के गठन से कर से संबंधित शिकायतों और स्थानीय बाजारों के मुद्दों का त्वरित समाधान संभव होगा। आयोग में वरिष्ठ सदस्यों और व्यापार प्रतिनिधियों को नामित किया गया,…
8 जनवरी को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय स्टार्टअप जगत के युवाओं के साथ AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के नए विचारों, नवाचारों और दूरदर्शी सोच को करीब से जाना। ये युवा तेज़ दिमाग और बड़े सपनों के साथ भारत को AI के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आए। प्रधानमंत्री जी ने उनके उत्साह और आत्मविश्वास की सराहना की और उन्हें नवाचार और तकनीक के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया
7 जनवरी 2026 को फगवाड़ा (पंजाब) में राज्य में नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ के दूसरे चरण का उद्घाटन राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ ऐप और ‘पिंडों के पहरेदार’ मिस्ड कॉल नंबर 9899-100002 की भी शुरुआत की गई, ताकि नशों के खिलाफ लड़ाई को लोगों की भागीदारी से और मजबूत किया जा सके। इस बारे में बात करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि “हमारा उद्देश्य हर पिंड और हर…
2 जनवरी को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय में आम लोगों की समस्याएँ गंभीरता से सुनीं और उनके समाधान के लिए तुरंत आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की। जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के साथ मिलकर नए साल की शुभकामनाएँ साझा कीं और आपसी सहयोग व एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के लिए युवाओं को दी विदाई; बढ़ाया उत्साह।
7 जनवरी को दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्री रेखा गुप्ता जी ने भारत मंडपम में 9 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में भाग लेने जा रहे दिल्ली के चयनित युवाओं के लिए आयोजित सेंड-ऑफ सेरेमनी में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से संवाद किया, उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया और दिल्ली को गौरवान्वित करने हेतु सभी को शुभकामनाएँ दीं
6 जनवरी को गोवा के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गोवा विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ फिजिकल एंड एप्लाइड साइंसेज़ भवन एवं नई अनुसंधान प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया तथा पीएम-उषा योजना के तहत ₹8.5 करोड़ की पहलों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गोवा को पीएम-उषा के तहत प्रभावी फंड उपयोग करने वाले अग्रणी राज्यों में शामिल किया गया है, जिससे विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।
6 जनवरी को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने मुख्यमंत्री निवास में राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 की “सेंड ऑफ सेरेमनी” के लिए चयनित 75 प्रतिभाशाली युवाओं से मुलाकात की। स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस राष्ट्रीय उत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहे युवा कलाकारों और यंग लीडर्स को मुख्यमंत्री जी ने शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि चयनित युवाओं को “विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग” के अंतर्गत भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से संवाद…