8 फ़रवरी को अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू ने सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस, करमपुरा और गोल बाग में आयोजित अभिभावक कार्यशालाओं में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास को सशक्त बनाने के उद्देश्य से अभिभावक कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशालाओं के दौरान उन्होंने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक सुधारों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर सरकारी स्कूल को एक मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना और प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।
Related Posts
Add A Comment
