छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साई जी ने 3 फरवरी को नवा रायपुर के ग्राम राखी में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम के तहत राज्य का पहला स्पेस सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र बच्चों के लिए एक सपनों की प्रयोगशाला है, जहाँ वे सैटेलाइट निर्माण, ट्रैकिंग, मौसम पूर्वानुमान और क्लाउड मैपिंग जैसे आधुनिक विज्ञान कौशल सीख सकेंगे।
मुख्यमंत्री जी ने बताया कि यह पहल राज्य के हर जिले तक फैलेगी, जिससे छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सेंटर किसान, शिक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन समारोह में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी मौजूद रहे और उन्होंने भारत की हालिया अंतरिक्ष उपलब्धियों को याद किया।
