16 फरवरी 2026 को पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान जी ने मोगा के गाँव किल्ल़ी चाहलां में ‘युद्ध नशा विरुद्ध 2.0’ मुहिम के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर श्री अरविन्द केजरीवाल जी के साथ भाग लिया और लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
साथ ही श्री अमृतसर साहिब के गाँव ओठियां में नशे की बड़ी खेप पकड़वाने वाले विलेज डिफेंस कमेटी सदस्यों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए इनामी राशि के चेक सौंपे। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से पंजाब को नशा-मुक्त बनाने का अभियान जारी रहेगा।
