27 जनवरी को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत मधुबनी जिले का दौरा किया। उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया और उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान 298 करोड़ रुपये की 101 योजनाओं का शिलान्यास और 93 करोड़ रुपये की 294 योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने मिथिला हाट फेज-2 (रिवर फ्रंट डेवलपमेंट) योजना, अररिया संग्राम में पंचायत सरकार भवन और तालाब का निरीक्षण किया तथा जीविका भवन का लोकार्पण भी किया। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को सभी योजनाओं को समय पर, अच्छी गुणवत्ता के साथ और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच सके। इसके साथ ही उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों को संबोधित किया
Related Posts
Add A Comment
