2 फरवरी को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने श्रम विभाग द्वारा तैयार श्रमिक प्रशिक्षण प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल का उद्देश्य पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना और पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन व पारदर्शी बनाना है।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के बाद श्रमिकों के समग्र विकास, उद्योगों से नियमित फीडबैक और क्षेत्रीय जरूरत के अनुसार प्लंबर, कारपेंटर व इलेक्ट्रीशियन जैसे कार्यों में प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाए।
