13 फरवरी को, दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने विकसित दिल्ली के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 322 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छतरपुर का इतिहास दिल्ली की विकास यात्रा से जुड़ा हुआ है, लेकिन पिछली सरकारों ने लंबे समय तक क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया। मात्र एक वर्ष में, उनके मार्गदर्शन में सरकार ने छतरपुर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत सड़कों का निर्माण और मरम्मत, नालियों का सुदृढ़ीकरण, स्कूलों का उन्नयन, ट्रैफिक सुधार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का कार्य किया, जिससे स्थानीय लोगों का जीवन आसान हुआ और क्षेत्र में नई संभावनाएँ पैदा हुईं।
Related Posts
Add A Comment
