10 फरवरी को दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकारी स्कूलों के लिए 101 अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सर्वोदय विद्यालय, मानसरोवर गार्डन तथा डी.आई.इ.टी. दिलशाद गार्डन में नव-निर्मित शैक्षणिक भवनों का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाना, डिजिटल शिक्षा को मजबूत करना और प्रत्येक विद्यार्थी को समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर नियंत्रण, नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार जैसे कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।
Related Posts
Add A Comment
