5 फ़रवरी को पंजाब के आम आदमी पार्टी इंचार्ज श्री मनीष सिसोदिया जी ने पंजाब में लागू किए गए ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ पाठ्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस के साथ लगभग 250 स्कूल प्रधानाचार्यों से संवाद किया और इस पाठ्यक्रम के सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे हर परिस्थिति में नशे से दूर रह सकें और उसके विरुद्ध मजबूती से खड़े हो सकें। उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम के माध्यम से बच्चों को तनाव, भय, घबराहट और मानसिक उलझनों से निपटने के तरीके सिखाए जा रहे हैं, साथ ही ध्यान और आत्म-नियंत्रण का सही उपयोग करना भी सिखाया जा रहा है।
मनीष सिसोदिया ने पंजाब के ‘नशे के विरुद्ध युद्ध’ पाठ्यक्रम की समीक्षा की; 250 प्रधानाचार्यों के साथ किया संवाद।
Having not yet visited Sector 10, follow these steps for a free upgrade.
Related Posts
Add A Comment
