7 जनवरी 2026 को फगवाड़ा (पंजाब) में राज्य में नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ के दूसरे चरण का उद्घाटन राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ ऐप और ‘पिंडों के पहरेदार’ मिस्ड कॉल नंबर 9899-100002 की भी शुरुआत की गई, ताकि नशों के खिलाफ लड़ाई को लोगों की भागीदारी से और मजबूत किया जा सके।
इस बारे में बात करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि “हमारा उद्देश्य हर पिंड और हर घर तक नशों के खिलाफ जागरूकता और समर्थन पहुँचाना है। केवल सामूहिक प्रयास से ही हम इस लड़ाई में सफल हो सकते हैं
